top of page

धोनी के बाद इस खिलाडी ने भी लिया संन्यास


ree
2019 के वल्र्डकप में अन्तिम बार आउट होकर पवैलियन लौटते हुये धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने शनिवार सांय को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की़ घोषणा कर दी। धोनी ने अपने इन्टाग्राम पर एक बेहद ही भावुक विडियों डाल कर संन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही टीम के एक ओर साथी सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी। रैना ने धोनी के संन्यास की घोषणा के थोडी देर बाद ही अपने इंस्टाग्राम पर ये घोषणा की। धोनी ने अपने करियर की कई तस्वीरों को जोडकर उसके साथ में ‘‘मै पल दो पल का शायर हंू....... पल दो पल मेरी कहानी है.....गाने को जोडकर विडियों पोस्ट की। साथ में धोनी ने लिखा कि प्यार व समर्थन के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारत को 28 साल बाद विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी साथ ही धोनी ने लगभग सभी बडे टूर्नामेंट भारत को जितायें। जिसमें चैम्पियंस ट्रॉफी, भारत को टेस्ट में नम्बर 1 स्थान दिलाना आदि कई खिताब भारत को जितायें। हालांकि धोनी व रैना आईपीएल में अभी खेलते रहेगें। उल्लेखनीय है कि धोनी व रैना दोनों ही आईपीएल में एक ही टीम चैन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते है और दोनों ने ही वल्र्डकप 2011 जीताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Comments


bottom of page