top of page

मोदी सरकार के बड़े ऐलान


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। कोरोना संकट के बीच हुई इस बैठक में कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लिये। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए किसान और उद्योग को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं. मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि MSME को 20 हजार करोड़ लोन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिससे नौकरी के अवसर के साथ-साथ करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।

मोदी केबिनेट की बैठक के बाद मंत्री प्रकाश जावडेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बाते :-

  1. MSME को लोन देने की व्यवस्था

  2. किसानों और छोटे उद्योगों को लेकर फैसले हुए

  3. व्यावसाय आसान करने की दिशा में काम

  4. MSMEअर्थव्यवस्था की रीढ़ है

  5. MSME में नई नौकरियां पैदा होंगी

  6. MSME को पर्याप्त फंड दिया

  7. MSME के लिए ढांचा करने में मदद होगी

  8. MSME के लिए 50 हजार करोड़ का इक्विटी निवेश

  9. रेहड़ी,पटरी वालों के लिए सुक्ष्म ऋण योजना

  10. MSME के लिए 20 हजार करोड़ के लोन का प्रावधान

  11. सैलून,मोची और पान की दुकानों को भी लाभ

  12. रेहड़ी,पटरी वालों के लिए सूक्ष्म ऋण योजना

  13. 50 लाख रेहड़ी,पटरी वालों को होगा योजना से लाभ

  14. प्रति फुटपाथ दुकानदार को देंगे 10 हजार का कर्ज

  15. 3 लाख रुपए लोन तक 2 फीसदी बैंक ब्याज की छूट

  16. किसानों के लिए कर्ज भुगतान की तारीख 31 अगस्त की गई

  17. फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया गया।

  18. सरकार गरीबों को लेकर संवेदनशील

  19. 80 करोड़ लोगों को राशन दिया गया।

  20. MSME को नए सिरे से पारित किया गया।

  21. मधुमक्खी पालन पर 500 करोड़ की मदद

  22. पशुपालन को बढ़वा देने के लिए 15 हजार करोड़

  23. जानवरों को बीमारी से बचाने के लिए 13 हजार करोड़

  24. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार करोड़

  25. मंडी कानून में बदलाव होगा।




Comments


bottom of page