top of page

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी तैयार


जयपुरः भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें राजसमन्द सांसद दिया कुमारी को महांमत्री पद दिया गया। शनिवार को जारी हुई सूची में 8 को प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 को प्रदेश महामंत्री व 9 को प्रदेश बनाया गया। इसके साथ ही प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष में सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकांता मेघवाल, सी.पी. जोशी, अल्का सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच व माधोराम चैधरी, प्रदेश महासमंत्री में मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी व सुशील कटारा को शामिल किया गया। प्रदेश मंत्री में जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, के.के. विश्नाई, श्रवण सिंह बगडी, मधु कुमावत, बिजेन्द्र पुनिया, महेन्द्र जाटव व वन्दना नोंगिया को शामिल किया गया। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता में रामलाल शर्मा को जगह दी गई। वही प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार भूतडा व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पद पर पंकज गुप्ता को शामिल किया गया। साथ ही प्रदेश कार्याकाल की कमान राघव शर्मा को सौपी गई। राजसमंद सांसद दिया कुमारी को महामंत्री बनाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की।


コメント


bottom of page