भीमराव अम्बेडकर की 129वीं जयन्ति मनाई
- Nathdwara Live
- Apr 14, 2020
- 1 min read
नाथद्वारा। भारतीय संविधान निर्माता डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयन्ति मंगलवार को नगर के कांग्रेस व भाजपा ने अपने अपने स्तर मनाई। एक ओर जहां भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के नगरध्यक्ष प्रवीण जोशी के नेतृत्व में भीमराव अम्बेडकर की छवि पर पुष्प अर्पित किये, वही दूसरी ओर कांग्रेस ने बस स्टेण्ड पर अपने जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर के नेतृत्व में भीवराव अम्बेडकर की छवि पर माला व पुष्प अर्पण किये। इस दौरान कांग्रेस के नगरध्यक्ष रमेश जैन पालिका उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, नगर महिला कांग्रेसध्यक्ष रेखा माली सहित कांग्रेस पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष श्यामालाल गुर्जर ने सफाईकर्मियों का माला पहनाकर सम्मान किया।













Comments