कोरोना को हरा घर लौटा दर्पण
- Nathdwara Live
- May 22, 2020
- 1 min read

नाथद्वारा: जिले में जिस प्रकार से कोरोना पॉजिटिवों के मामले बढ रहे है। उसी गति से मामले पुनः नेगेटिव भी होते जा रहे है। शुक्रवार को नाथद्वारा केे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती दर्पण सिंह निवासी गुंजोल को अस्पताल से डिचार्ज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दर्पण सिंह कोरोना पॉजिटिव थे जिनकी रिपोर्ट पुनः नेगेटिव आने के बाद नगर के राजकीय चिकित्सालय में कुछ दिन उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घर भेजने से पूर्व अस्पताल प्रशासन ने दर्पण सिंह को माला पहनाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस देवकीनंदन गुर्जर काका साहब ने भी माला पहनाकर उत्साह बढाया। इस दौरान हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ राजकुमार यादव उप नियंत्रक डॉ सतीश सिंगल आइसोलेशन इंचार्ज इंद्रजीत सिंह डॉक्टर सुनील उपाध्याय, डॉक्टर बीएल जाट, डॉक्टर अनिल शाह, योगेश जोशी, अनिल सनाढ्य डॉक्टर चंद्रमल जैन आदि स्टॉफ मौजूद रहे। सभी स्टाफ कर्मियों ने ताली बजाकर फूल माला अर्पण कर दर्पण सिंह घर जाने के लिए विदाई दी।
Comments