top of page

19 से प्रभु श्रीनाथजी के होगें दर्शन


नाथद्वारा l पुष्टिमार्गीय प्रधानपीठ नाथद्वारा के श्रीनाथजी मन्दिर दर्शन हेतु स्थानीय लोगों के लिये 19 अक्टूम्बर को चालू कर दिया जावेगा। तिलकायत महाराजश्री की आज्ञा से स्थानीय व्यक्तियों को दर्शन 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक करवाये जाना तय हुआ है। इसके लिये जिला कलक्टर महोदय से अनुमति हेतु निवेदन कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों को न्यॅू कोटेज काउण्टर पर निर्धारित फार्म जमा करा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिन स्थानीय निवासियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया जावेगा उन्हें ही दर्शन पास जारी किये जावेंगे, जिसके आधार पर दर्शन हो सकेंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के दर्शन की सुविधा मिलना संभव नहीं होगा। स्थानीय निवासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करावें। यह एक बार की ही प्रक्रिया है। जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है उन्हें 17 अक्टूबर से दर्शन-पास जारी किये जावेंगे। अभी मंगला, राजभोग एवं भोग-आरती के दर्शन खोले जावेंगे। प्रत्येक दर्शन में केवल 500 व्यक्तियों के ही दर्शन पास जारी किये जावेंगे। दर्शन पास भी न्यॅू कोटेज काउण्टर से मिलेंगे। दर्शन में राज्य सरकार की एडवाईजरी अनुसार मास्क लगाना अनिवार्य होगा तथा स्वच्छता का पूर्ण ख्याल करते हुए सामाजिक दूरी आदि की पालना सुनिश्चित करनी होगी। दर्शन हेतु प्रवेश लक्ष्मी विलास धर्मशाला से होकर नक्कारखाना से पुरूष व महिला रेलिंग के द्वारा होगा।


Comments


bottom of page