ब्राह्मण महासभा की ऑनलाईन बैठक आयोजित
- Nathdwara Live
- Oct 14, 2020
- 1 min read

नाथद्वारा। ब्राह्मण महासभा नाथद्वारा द्वारा एक ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के नैतिक तथा सामाजिक मूल्यों का संरक्षण, समाज को सही दिशा देने का दायित्व ब्राह्मणों का, वर्तमान में ब्राह्मणों की उपेक्षा, आरक्षण, बेरोजगारी, आर्थिक संकट, ब्राह्मण महासभा के प्रस्तावित कार्यक्रम संस्कार शिविर, उपनयन संस्कार, धार्मिक कथा आयोजन, परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, परशुराम जयंती आयोजन, कवि सम्मेलन सहित कोरोना महामारी के इस दौर में ब्राह्मण परिवारों की मदद के लिए महासभा के उपायों पर चर्चा की गई।
नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सनाढ्य ने बताया कि महासभा की नाथद्वारा शाखा की बैठक पहली बार आॅनलाइन हुई। जिसमें करीब 16 सदस्यों और पदाधिकारियों ने विचार पेश किए। बैठक का संचालन ललित व्यास ने किया। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक 1 घंटे तक चली। वक्ताओं ने समाज सुधार, उत्थान और समाज सेवा केन्द्र खोलने पर चर्चा की। इस दौरान महासभा जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर जोशी, प्रवीण सनाढ्य, मदन महाराज, चंद्रप्रकाश शर्मा बालकृष्ण सनाढ्य, डाॅ. तन्मय पालीवाल, डाॅ. अचल सनाढ्य, भावेश शुक्ला, चेतन पुरोहित, मोनिका सनाढ्य सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। आगामी बैठक 25 अक्टूबर तक रखने का निर्णय हुआ।
Comments