top of page

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका


नाथद्वारा : देश में लगातार हो रहे चीनी वस्तुओं के विरोध के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जला चीनी वस्तुओं की होली जलाई गई। नगर भाजपाध्यक्ष प्रदीप काबरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या के विरोध में नया बाजार में चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चीनी वस्तुओं की होली जलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने चीनी सामग्री का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनता को चीनी सामग्री के बहिष्कार के प्रति जागरूक करें और चीन की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने मैं मदद करें। अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जाकर चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री गोपाल पुरोहित, महेश चैधरी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सनाढ्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वागरेचा, पार्षद आशीष सैनी, कपिल यादव,ईश्वर मीणा,ललिता काबरा, विधानसभा संयोजक आईटी विभाग गौरव भाटिया सह संयोजक हरिओम जोशी पूर्व पार्षद राजेंद्र सनाढ्य, नरोत्तम त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता सेठी, विमला वागरेचा, अरुणा मराठा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मोहम्मद असलम, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पंकज लोढ़ा, जिला मंत्री गिरीश पुरोहित, गोपाल गुर्जर मंथन काबरा, राजेश वर्मा,गौरव बागोरा,मनोहर कुमावत, अर्जुन लावटी, गंगाधर बागोरा,लक्ष्मीनारायण परिहार,योगेश जोशी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे



Comments


bottom of page